गोविन्द जय-जय, गोपाल जय-जय । राधा-रमण हरि, गोविन्द जय-जय ॥ १ ॥ ॥ गोविन्द जय-जय... ॥ ब्रह्माकी जय-जय, विष्णूकी जय-जय । उमा- पति शिव शंकरकी जय-जय ॥ २ ॥ ॥ गोविन्द जय-जय... ॥ राधाकी जय-जय, रुक्मिणिकी जय-जय । मोर-मुकुट वंशीवारेकी जय-जय ॥ ३ ॥ ॥ गोविन्द जय-जय... ॥ गंगाकी जय-जय, यमुनाकी जय-जय । सरस्वती, तिरवेणीकी जय-जय ॥ ४ ॥ ॥ गोविन्द जय-जय... ॥ रामकी जय-जय श्यामकी जय-जय । दशरथ-कुँवर चारों भैयों की जय-जय ॥ ५ ॥ ॥ गोविन्द जय-जय... ॥ कृष्णाकी जय-जय, लक्ष्मीकी जय-जय । कृष्ण-बलदेव दोनों भइयोंकी जय-जय ॥ ६ ॥ गोविन्द जय-जय, गोपाल जय-जय । राधा-रमण हरि, गोविन्द जय-जय ॥